फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों से नाइंसाफी कर रही : कर्रा

विज्ञापन
 हमारी रियासत हमारा हक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता। - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। कांग्रेस की तरफ से क्षेत्र के गांव सलैहड़ में हमारी रियासत हमारा हक के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। कर्रा ने कहा, भाजपा की केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है। जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार हर बार जुमला पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी हालात सामान्य होने का हवाला देकर तो कभी चुनाव का हवाला देकर राज्य का दर्जा बहाली की बात की जाती है। परंतु केंद्र सरकार राज्य का दर्जा बहाल नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रियासत के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपनी मर्जी के अनुसार रियासत को चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रियासत के लोगों के साथ की जा रही नाइंसाफी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी रियासत में कांग्रेस की तरफ से हमारी रियासत हमारा हक के तहत कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसके तहत आज बिश्नाह क्षेत्र में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस की इस पहल से जुड़ने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता, तब तक कांग्रेस रियासत में भाजपा द्वारा किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं द्वारा महंगाई, स्मार्ट मीटर, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लोगों के बीच प्राथमिकता से रखा गया। उन्होंने कहा कि रियासत के लोग भाजपा की जुमलेबाजी को समझ चुके हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं में चौधरी लाल सिंह, रमण भल्ला, नीरज कुंदन, कैलाश चंद्र सैनी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें