फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेहाल में महाविष्णु यज्ञ हुआ शुरू, कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
रेहाल में कलश यात्रा निकाले लोग। संवाद - फोटो : rehal
विज्ञापन
बिश्नाह। धर्मनगरी रेहाल में मंगलवार को महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। महाविष्णु यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें यज्ञशाला के कुंड में भाग लेने वाले लोगों ने कलश लेकर यात्रा में भाग लिया है। उसके अलावा क्षेत्र के दूरदराज के लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिया है।
विज्ञापन

कलश यात्रा रेहाल मिनी स्टेडियम से शुरू होकर करेल मन्हासा, चक हासिल, रत्नाल, खैरी, चकड़ा, शाहपुर, झंग से होते हुए स्वांखा पहुंची। लोगों ने स्वांखा सिद्ध गोरिया देवस्थान के पवित्र सरोवर से कलश में पानी भरा। इन कलशों को वापस रेहाल यज्ञशाला में लाया गया। कलश यात्रा में रघुनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दुर्गादास के शिष्य महंत रामनारायण दास जी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कलश यात्रा के बाद आरती का आयोजन किया गया है। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। रात 8:00 बजे रामलीला का मंचन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें