फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बिश्नाह में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, सनातन धर्म सभा और अन्य संस्थाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

बिश्नाह रामबाग मंदिर से मुख्य बाजार से होकर तारा चौक तक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और संत समाज से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर विधायक राजीव भगत, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, डीडीसी धर्मेंद्र कुमार, पुजारी ऋषि नारायण और शहर के अन्य लोग मौजूद थे।
इस मौके पर पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। भारत सरकार को इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने चाहिएं। रामबाग मंदिर के पुजारी ऋषि नारायण ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू और साधु समाज पर हो रहे अत्याचार हद से पार हो चुके हैं। साधु समाज इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होकर इस समस्या का समाधान करना होगा। केंद्र सरकार को बांग्लादेश को कड़ा जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें