अरनिया। क्षेत्र में मवेशी चोरी के मामलों को अरनिया पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के चार दिन बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति रोष पनप रहा है।
रिशपाल सिंह निवासी ब्यासपुर परलाह ने 29 जुलाई को अरनिया थाने में गाय चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 28 जुलाई रात को उसकी गाय को चोरी कर लिया गया है। चोरी के चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि पुलिस का लापरवाह रवैया चोरों के हौसले बुलंद कर रहा है। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। गाय को चोरी करने वाले की पहचान हो सकती है।
इस मुद्दे पर थाना प्रभारी रऊफ खान ने बताया कि पीड़ित द्वारा अगर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, तो कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। इस मामले में मुंशी को कार्रवाई में देरी के चलते पूछा जाएगा।