फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकती सरकार : सूदन

विज्ञापन
सुंदरबनी कांग्रेस कार्यालय में बैठक में मौजूद कांग्रेसी।   - फोटो : sunderbani news
विज्ञापन
सुंदरबनी। कांग्रेस कार्यालय सुंदरबनी में शक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में सीहोर ब्लॉक से युवा कांग्रेस के सागर शर्मा को ब्लॉक प्रधान मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुंदरबनी कालाकोट विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के एवाईसी प्रधान गोविंद सूदन ने सागर शर्मा को ब्लॉक प्रधान मनोनीत करते हुए कहा कि सागर शर्मा के प्रधान बनने के बाद स्योट ब्लॉक में युवा कांग्रेस एक नई शक्ति के रूप में उबरेगी । एसेंबली प्रधान ने केंद्र सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों के सांविधानिक अधिकारों का हनन कर रही है और देशवासियों को दिए गए प्रदर्शन के अधिकार को जबरन कुचलना चाहती है।
सूदन ने कहा कि अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी सरकार के तानाशाह रवैये को साफ दर्शाती है। सूदन ने कहा कि सरकार जितना मर्जी जोर लगा ले हिंदुस्तान के युवाओं को किसी भी सूरत में दबा नहीं सकती। इस बैठक में सुंदरबनी ब्लॉक से कांग्रेस के प्रधान नैनचंद शर्मा, स्योट ब्लॉक के प्रधान अजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश खजूरिया, राजेश जम्वाल, कांग्रेस के नगर प्रधान पंकज रैना, राजीव चड्ढा, डॉ. वेद सूदन, निशिकांत शर्मा, अमित शर्मा, वीरेंद्र सिंह, साहिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें