विजयपुर। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को एकादशी का व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान किया और व्रत रखा। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए। महिलाओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और गरीबों को कपड़े, फल आदि दान किया ताकि घर परिवार में सुख शांति बनी रहे।