फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 20 गोवंशीय पशु छुड़ाए गए, तीन वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुश तस्करी के खिलाफ राजोेरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। गोवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजोेरी पुलिस ने 20 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। तीन वाहनों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई थाना राजोेरी पुलिस की ओर से नाका जांच के दौरान की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाका जांच के दौरान तीन संदिग्ध वाहनों को रोका गया। इनमें बिना सक्षम प्राधिकारी की आवश्यक अनुमति के गोवंशीय पशुओं को ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान वाहनों में कुल 20 पशु पाए गए। पुलिस ने बताया कि पशुओं के परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके चलते संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इस संबंध में थाना राजोेरी में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सभी 20 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया तथा इस्तेमाल किए गए तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान पशुओं के स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध परिवहन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें