फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
राजोरी पीड़ी मे ओले गिरे फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। राजोेरी शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत प्रदान की। शाम के समय शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मैदानी क्षेत्रों में बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। जिले के कई पहाड़ी इलाकों बुधल, कोटरंका, पीड़ी और थन्नामंडी में तेज बारिश और ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों पर पानी भर गया और कुछ संपर्क मार्गों पर आवाजाही बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि के कारण किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि फसलों एवं फलदार पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय अचानक घने बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। कई स्थानों पर बिजली की गर्जना और चमक भी देखी गई। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे। मंगलवार शाम हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें