फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संत निरंकारी मिशन के संयोजक को शाने पीर पंजाल अवॉर्ड

विज्ञापन
 अनिल कपूर को सम्मानित करते मेजर जनरल। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। संत निरंकारी मिशन के संयोजक अनिल कपूर को विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में निरंकारी मिशन के माध्यम से उनके बहुमूल्य योगदान के लिए शाने पीर पंजाल के प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विशेष कार्यक्रम में सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने प्रदान किया।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन, शाखा राजोरी के संयोजक के रूप में उन्होंने पिछले 15 वर्षों से राजोरी में कई रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। पिछले चार वर्षों से अमृत परियोजना अभियान के तहत स्वच्छता अभियान और जल निकायों की सफाई भी की है। उन्होंने भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें