राजोरी। जिला पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत दरहाल में एक नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह पहल पुलिस स्टेशन दरहाल की तरफ से 81 फिटनेस क्लब दरहाल के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें लगभग 50–60 युवा सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इससे नशे के खिलाफ लड़ाई में समुदाय की बढ़ती भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने नशे की लत के लक्षणों की समय रहते पहचान के महत्व पर जोर दिया ताकि समय पर हस्तक्षेप और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।
प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे नशा तस्करी और नशे के मामलों से संबंधित विश्वसनीय जानकारी साझा कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों की “आंख और कान” बनकर नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।