फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी मे अलविदा जुमे की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
राजोरी मे अलविदा जुमे की नमाज़ अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में शुक्रवार खासा उत्साह नजर आया। दोपहर को जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज के लिए रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अल्लाह की इबादत कर नमाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के इंतजाम चौकस रहे। मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

अलविदा जुमे की विशेष नमाज शुक्रवार को जामा मस्जिद में हुई। दोपहर एक बजे से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। नमाज से पहले मौलानाओं ने अपनी तकरीर में राजोरी जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। उन्होंने नफरत समेत सारी बुराइयों को समाप्त करने और नेकी की राह पर चलने की सीख दी। कहा, इंसानियत से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं। आपस में भाईचारे की भावना से ही मुल्क की जनता हर तरह से सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बुरी सियासत से भी बचने की सीख दी।
इस मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर अश्वनी शर्मा समेत कई अधिकारी जामा मस्जिद के समीप मौजूद रहे। कानून व्यवस्था पर निगाह रखे रहे। नमाज से पहले विशेष रूप से सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें