फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेएएस में तीसरी रैंक लाने वाले अखनूर के हर्षित सम्मानित

विज्ञापन
हर्षित शर्मा को सम्मानित करते विधायक मोहन लाल व अन्य - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। भारदा कलां पंचायत के युवा हर्षित शर्मा (24) ने जेकेएएस परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की है। हर्षित की इस सफलता पर अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत स्वयं उनके घर भारदा कलां पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर्षित जैसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विधायक ने उन्हें प्रशासनिक सेवा में रहकर समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर पंचायत के पूर्व सरपंच जगदीश शर्मा ने भी हर्षित को सम्मानित किया। कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी बलदेव राज, जीवन शर्मा, कैप्टन तुलसी दास, केवल टकाईया, जयपाल शर्मा, महेश चंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े राजिंदर सिंह, राकेश कुमार, तरसेम लाल और दीपक शर्मा ने भी हर्षित को शुभकामनाएं दीं।

हर्षित शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 अखनूर से हासिल की। इसके बाद उन्होंने सरकारी डिग्री कॉलेज पलवां से स्नातक और जवाहर लाल नेशनल यूनिवर्सिटी से इतिहास विषय में परास्नातक की डिग्री हासिल की। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षित के पिता राज कुमार शर्मा सरकारी शिक्षक हैं, जबकि माता ललिता शर्मा गृहिणी हैं। उनकी बहन दिव्यांशी शर्मा भी परास्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। हर्षित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं, जिन्हें वे अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं।

हर्षित इससे पहले वर्ष 2025 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में सहायक निदेशक पद पर चयनित हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए तैयारी जारी रखी और अब जेकेएएस में तीसरी रैंक हासिल कर नई मिसाल कायम की है। हर्षित ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें