राजोरी। पुलिस स्टेशन राजोरी ने ढंनीधार और रहताल के चौधरीनार में नशा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 ग्राम हेरोइन और 22 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस स्टेशन राजोरी ने रहताल क्षेत्र के चौधरीनार में नियमित गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पुलिस नाका देखकर भागने की कोशिश की। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद दानिश निवासी चौकिया जब्बर दरहाल और नियाज अहमद निवासी डोडाज दरहल राजोरी के रूप मे हुई है। उनकी तलाशी के दौरान लगभग 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन राजोरी में एफआईआर दर्ज की गई है।
एक अन्य घटना में पुलिस स्टेशन राजोरी की टीम ने ढंनीधार में एक व्यक्ति सनम खान निवासी ढंनीधार राजोरी को पकड़ा। तलाशी के दौरान लगभग 6 ग्राम हेरोइन और 22,080 रुपये की नकदी बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन राजोरी में एफआईआर दर्ज की गई है।