फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी के गांवों मे बंकर निर्माण की मांग उठी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर से स्टे ऐसे इलाके जो नियंत्रण रेखा के पास तो नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान सेना की भारी गोलाबारी का निशाना बने हैं। ऐसे क्षेत्रोे में बंकरों के निर्माण की मांग की जा रही है। राजोरी के मनकोट, पलूलिया, इरा दा खेत्र, ठंडी कस्सी, टंडवाल, मुबारक पुरा आदि क्षेत्रोें में तत्काल बंकरों के निर्माण की मांग की गई है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच योगेश शर्मा ने बताया कि पहले तो पाकिस्तानी सेना एलओसी से स्टे इलाकों को निशाना बनाती थी, लेकिन इस बार सेना के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए किए गए हमलों से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी से दूर और राजोरी टाउन और टाउन से स्टे इलाकों को भी निशाना बनाया।
पूर्व सरपंच ने इन क्षेत्रों मे तत्काल बंकर निर्माण की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं वो कब फिर से गोले दागना शुरू कर दे। पूर्व सरपंच ने बताया कि इस बार पाकिस्तान की भारी गोलाबारी से बचने के लिए लोगो को अपने घर छोड़कर दूर दराज के क्षेत्रों में रह रहे रिश्तेदारों के घर जाना पड़ा। यदि हमारे घरों के पास बंकर होते तो हमें घर छोड़ कर दूर न जाना पड़ता। वहीं, एक अन्य पूर्व सरपंच करण सरयाल ने भी तत्काल बंकर निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इस बार पाकिस्तान सेना की भारी गोलाबारी ने उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और इस कारण हमारी शिक्षा और व्यवसाय को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान सेना की भारी गोलाबारी से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है और ऐसे में बंकर निर्माण समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें