रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार सुबह गांव नंदपुर और रामगढ़ के मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमारे गांव में बिजली गुल हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। रात को हमारे घरों में ना तो पीने का पानी और ना ही बिजली है। वहीं पूर्व सरपंच मोहन सिंह भट्टी, पूर्व नायब सरपंच टिंकू चौधरी, गुरमेल सिंह, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, राकेश कुमार, तेजेंद्र सिंह, करनैल सिंह ने कहा कि हमारे गांव के लोगों और किसानों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से बिजली दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां से भी आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आज गांव के किसान और लोग मजबूर होकर सड़क पर उतरे हैं।
वहीं मौके पर पहुंच कर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आश्वासन दिया की दो-तीन दिन में सीमावर्ती गांव नंगा, अवताल , कमोर , रंगूर, तक नाजर छन्नी फतबाल गांव में बिजली की समस्या को ठीक किया जाएगा। आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आप के गांव का मसला हल हो जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए।