फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरानी रंजिश में तारा चक में तेजधार हथियार से हमला, युवक घायल, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। तारा चक गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार देर शाम को एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घायल की पहचान अश्विनी कुमार निवासी तारा चक के रूप में हुई है। घटना में युवक के गले पर गंभीर कट के निशान हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अश्विनी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए उपजिला अस्पताल बिश्नाह लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अरनिया पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों और आरोपी की पहचान के लिए स्थानीय पूछताछ और साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया है। थाना प्रभारी अरनिया दर्शन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर टीम भेजी गई और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें