फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा चमलियाल मेला शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका दरगाह पर माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बाबा चमलियाल की दरगाह पर मेला शुरू हो गया है। वीरवार सुबह चार बजे चादर चढ़ाई जाएगी। चादर चढ़ाने की रस्म बीएसएफ और गांव वासियों की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन

मेले में बुधवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे। हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा की दरगाह पर माथा टेका। दूसरी ओर मेले में लगे झूले और रेहड़ी फड़ी वालों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
गांव छन्नी फतवाल के सेवादार अपनी सेवा में लगे हुए हैं ताकि सुबह बाबा के भगतों को लंगर और पानी मिल सके। बुधवार शाम को रामगढ़ क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र कुमार मन्याल बाबा की दरगाह पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि बाबा जी के मेले को सफल बनाया जाए ताकि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। मेले में पुलिस हर जगह पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें