ज्यौडि़यां। खौड़ उपजिले की पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में बुधवार शाम पांच बजे एक रिहायशी कुल्ले को आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
कुल्ले के मालिक राजू कुमार पुत्र होशनाक चंद निवासी ढांगरी ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में आराम कर रहा था। कुल्ले को अचानक आग लगने पर शोर मचाया जिससे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया।
राजू कुमार ने बताया कि आग से घर का राशन और कृषि संबंधी समान जल गया। राजू कुमार ने बताया कि अगर समय रहते आग का पता नहीं लगता तो आग की चपेट में मवेशी भी आ जाते। ज्यौड़ियां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।