ज्यौड़ियां। खौड़ मुख्य बाजार में दिनदहाड़े दो दुकानों में चोरी का मामला सामने आया है। दुकानदारों की तरफ से पुलिस स्टेशन खौड़ में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर एक ही चोर की तरफ से बाजार की दो दुकानों पर चोरी की गई। इसमें एक मोबाइल की दुकान शामिल है। दुकान के मालिक दीपक सिंह ने बताया कि वह दुकान से दो मिनट के लिये घर गए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोर ने दुकान के गल्ले से साढ़े चार हजार रुपये निकाल लिये। जब वापस दुकान पर लौटे तो गल्ला खुला पड़ा था। दीपक सिंह ने बताया कि दुकान के पास ही सीसीटीवी कैमरे से चोर की पहचान भी कर ली गई है। वहीं उसी चोर की तरफ से बाजार की ही एक अन्य दुकान से 70 हजार रुपये का एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है।