ज्यौड़ियां। खौड़ के हायर सेकेंडरी स्कूल डोरी डगेर में सेना द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 170 विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उनका सही मार्गदर्शन समाज को नई दिशा दे सकता है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “नशा मुक्त समाज” के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की विशेष व्यवस्था भी की गई। इसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। स्कूल प्रशासन एवं स्टाफ ने भारतीय सेना की इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।