फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अधिक किराया वसूलने पर यात्रियों ने जताया रोष

Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने छंब रुट बस यूनियन पर किलोमीटर के हिसाब से अधिक किराया वसूलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब रुट के बस चालक सवारियों से किलोमीटर के हिसाब से अधिक किराया वसूल रहे हैं। गांव ढोकखालसा, जड़, कलीठ, सोहल, ढांगर और नरेयाणा के लोगों ने छंब रुट बस यूनियन पर किलोमीटर के हिसाब से अधिक किराया वसूलने का आरोप लगाया है।
सम्राट अशोक निवासी ढोकखालसा, बलवान सिंह, रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर शाम लाल और काली दास ने बताया कि बस किराया बढ़ने से पहले ढोकखालसा से अखनूर तक किलोमीटर के हिसाब से 17 रुपये बनते थे और बस वाले इसके 25 रुपये लेते थे। अब यातायात विभाग ने नई सूची जारी की है जिसके हिसाब से 20 रुपये किराया बनता है। वहीं, बस वाले 30 रुपये किराया ले रहे हैं। अखनूर से ढोकखालसा की दूरी 14 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यातायात विभाग ने बसों का 18% किराया बढ़ाकर जम्मू कश्मीर की जनता के साथ अन्याय किया है।बिना पर्ची दिए मर्जी से ओवरचार्ज किया जा रहा है। गांव नरेयाणा निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि अखनूर से नरेयाणा 28 किलोमीटर और जम्मू से नरेयाणा 58 किलोमीटर की दूरी पर है। 18 प्रतिशत के हिसाब से 70 रुपये किराया बनता है जबकि बस चालक 80 रुपये काटते हैं और जनता को टिकट भी नहीं दी जा रही। लोगों ने बस यूनियन छंब ज्यौड़ियां के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें