फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद सिपाही सुभाष सिंह मन्हास को याद किया

विज्ञापन
 बलिदानी सिपाही सुभाष सिंह को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : jyodian news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव चक्क मलाल निवासी बलिदानी सिपाही सुभाष सिंह मन्हास के परिजनों की तरफ से शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बलिदानी सुभाष सिंह मन्हास को बलिदान दिवस पर याद किया गया। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे बलिदानी को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें परिजन, गांव के लोग तथा रिश्तेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर राहगीरों में प्रसाद के तौर पर हलवा भी बांटा गया। दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक सत्संग का आयोजन किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। बता दें कि 27 फरवरी 1998 में बलिदानी सुभाष सिंह मन्हास अंडेमान निकोबार में तैनात थे जो ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। सुभाष सिंह मन्हास सेना की आठ जैकलाई में तैनात थे। आज 28 साल बाद भी बलिदानी के परिजनों की आंखें नम थीं। इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन राकेश शर्मा, रिटायर्ड कैप्टन पवन सिंह, दिवाकर सिंह, देवेंद्र सिंह, महेन्द्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें