फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ के तीन गांवों में दो दिन से बिजली बंद

Tue, 24 Feb 2026 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेएसडीएम कार्यालय खौड़ के नजदीक ,लोगों की एसडीएम के साथ फोन पर बात करवाते दिला
विज्ञापन
गांवों के लोग सरकार के लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का कर रहे विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के सीमावर्ती गांव गिगडेयाल, बदोवाल और मगेयाल में बिजली विभाग ने दो दिन से बिजली बंद कर दी है। गांवों के लोग सरकार के लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सीमावर्ती गावों के लोगों के पास कोई रोजगार नहीं है और उपजाऊ भूमि सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान सन 1999 में प्रशासन के सहयोग से अधिग्रहित कर ली है। इसके चलते हमारे पास आमदनी का कोई भी साधन नहीं है। हमारे पास इतना सरमाया नहीं है कि हम बिजली का पिछला बकाया चुका सकें और ऊपर से विभाग अब हम पर स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खौड़ में सोमवार को यूवा राजपूत सभा के अध्यक्ष दिलाबर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनाई। इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम सतीश कुमार शर्मा किसी सरकारी बैठक के लिए जम्मू निकल चुके थे जिस पर दिलाबर सिंह ने एसडीएम से लोगों के सामने फोन पर स्पीकर आन कर बात की। एसडीएम ने बताया कि हम बिजली विभाग की तरफ से लगाए जा रहे मीटरों को लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन जो भूमि अधिग्रहित की गई है सरकार उसका जल्द लोगों को मुआवजा देगी। इसकी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें