ज्यौड़ियां। सरकारी हायर सैकेंडरी स्कूल खौड़ में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेना के जवानों ने स्कूली बच्चों को कारगिल युद्ध के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी और उन्हें देशभक्ति की प्रेरणा दी।
सेना के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार सेना ने 1999 में दुश्मन को पीछे हटाकर कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की थी। उन्होंने युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और भारतीय सेना की कार्यशैली, अनुशासन और देश सेवा के महत्व को भी समझाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन्हें भविष्य में देश की सेवा के लिए तैयार करना था। बच्चों ने भी इस अवसर पर सेना के जवानों से कई सवाल पूछे और सेना के प्रति अपनी रुचि जाहिर की।