ज्यौड़ियां। क्षेत्र में बुधवार तड़के तीन बजे से लेकर सात बजे तक लगातार हुई बारिश ने काफी कहर बरपाया। बारिश से क्षेत्र की खड्डों तथा नालों में बाढ़ आ गई। इन्हें पार करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह खड़ाह क्षेत्र में बच्चों को लेने के लिए आ रही केन्द्रीय विद्यालय ज्यौड़ियां की एक स्कूल बस लोआकी खड्ड में अचानक बाढ़ आ जाने से पानी में फंस गई। इसमें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।