फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुसलाधार बारिश से बहा तरोटी का पुल, किसानों को खेतों में जाने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
ज्यौड़ियां के तरोटी में बहे पुल को दिखाते किसान।  - फोटो : jyodian news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में सुबह लगातार हुई मुसलाधार बारिश से तरोटी नाले पर बना पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे किसानों को पुल पार खेतों में जाने में दिक्कत आएगी। खौड़ की तरोटी पंचायत के किसानों ने पुल का जल्द निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी पूर्व सैनिक कैप्टन खेम चंद, राज कुमार, करतार चंद, कुलदीप राज, केवल कृष्ण आदि ने बताया कि यह पुल बीस साल पुराना था जो सात आठ साल पहले बह गया था। तब से लेकर आज तक हम लोग इस छोटे से पुल के निर्माण की बाढ़ नियंत्रण विभाग, तहसीलदार खौड़ तथा एसडीएम खौड़ से मांग कर रहे हैं। हर साल हम लोग खुद ही पार करने के लिए अस्थायी पुल तैयार करते हैं जो बरसात में हर साल बह जाता है। इस साल भी रात को पुल बह गया।
किसानों ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए हमने हर बैक टू विलेज के तहत गांव में आए अधिकारियों को भी कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान व पूर्व सैनिक हवलदार करतार चंद, कुलदीप राज, केवल कृष्ण,, बिशम्बर दास, पुरुषोत्तम लाल, परवीन सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने खुद ही पुल की मरम्मत कर नाले को पार करने लायक बनाया था, लेकिन सुबह आई बाढ़ में फिर बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें