फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान के कब्जे वाले छंब क्षेत्र को वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान छंब क्षेत्र को छोड़ कर कैम्प खौड़ में विस्थापन की जिंदगी व्यतीत कर रहे लोगों ने छंब क्षेत्र को पाकिस्तान से वापस लेने की मांग की है। कैम्प खौड़ के लोगों की तरफ से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी व कैम्प खौड़ निवासी विजय कुमार शर्मा ने की। हंस राज ने बताया कि छंब क्षेत्र में हमारे 30 गांव थे। इनमें पांच गांव बहुत बड़े थे। इनमें गांव देवा, चकला, मनावर (मनोर), मतरेयाल तथा छंब शामिल थे। अगर यह सभी गांव फिर से भारत के पास आ जाएं तो बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हेडमास्टर राम लाल निवासी गांव मतरेयाल ने बताया कि छंब क्षेत्र की खेतीबाड़ी योग्य उपजाऊ जमीन थी, जिसे हमें छोड़ना पड़ा। हमारी मोदी सरकार से मांग है कि छंब पाकिस्तान से वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें