फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शमशेर सिंह चिब फिर बने अखिल भारतीय चिब बिरादरी के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र के ऐतिहासिक चिब देव स्थान नड में रविवार को अखिल भारतीय चिब बिरादरी की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मौजूदा अध्यक्ष शमशेर सिंह चिब को पुनः अखिल भारतीय चिब बिरादरी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वचन सिंह को चेयरमैन, केवल सिंह चिब को महासचिव, घार सिंह चिब को कोषाध्यक्ष तथा मदन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं पवन सिंह, अजीत सिंह, कृष्ण सिंह और दर्शन सिंह को कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए बिरादरी के गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान समाज की एकता, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमशेर सिंह चिब ने बिरादरी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने तथा आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें