फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब दरिया में अज्ञात महिला का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर के जियो पोता घाट स्थित चिनाब दरिया में सोमवार शाम एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को दरिया से बाहर निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने दरिया में एक महिला का शव बहता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए अखनूर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें