फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर पुलिस ने लापता महिला और किशोर को परिवार से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। ग्रामीण पुलिस जम्मू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अखनूर के गंडारवा क्षेत्र से लापता हुई एक महिला और किशोर को सकुशल बरामद कर परिजन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अखनूर में 9 मई को गंडारवा निवासी एक महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसी दिन गंडारवा निवासी पुरुषोत्तम कुमार नामक किशोर के लापता होने की रिपोर्ट भी थाना अखनूर में दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अखनूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार मानवीय प्रयासों के जरिए दोनों लापता लोगों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक दोनों को खोज निकाला। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला और किशोर को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया तथा संबंधित गुमशुदगी मामलों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें