फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को रविवार को विधानसभा क्षेत्र अखनूर के गुरहा जागीर स्थित विधायक मोहन लाल के निवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला प्रभारी विनय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के नागरिक परमाणु कार्यक्रम और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की ‘क्रिटिकैलिटी’ को अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने वर्ष 2027 में प्रस्तावित डिजिटल जनगणना का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूरी तरह तकनीक आधारित होगी। इसमें मोबाइल एप के जरिए फील्ड वर्कर डाटा एकत्र करेंगे और नागरिक स्वयं भी अपनी गणना कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर जोर देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद विधायक मोहन लाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज को जागरूक करने और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को अपनाकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें