पुरमंडल। विजयपुर से उत्तरवहनी सड़क मार्ग पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला उस समय सामने आया जब विजयपुर से उत्तरवहनी मार्ग पर थलोड़ी के पास एक ट्रैक्टर ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर गुजवा। ट्रैक्टर चालक ने न तो ट्रॉली को त्रिपाल से ढका हुआ था और न ही निर्धारित क्षमता का ध्यान रखा गया था। ओवरलोड ट्रॉली में भरी ईंटें कभी भी गिर सकती थीं। पुरमंडल मोड़ के पास भी ट्रैक्टर चालक बिना किसी सुरक्षा के ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर जा रहे थे। इस तरह की लापरवाही न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है।