फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में दवा की दुकानों पर रहेगी निगरानी, संयुक्त निरीक्षण टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सांबा। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला सांबा में दवा दुकानों और संबंधित संस्थानों पर सख्त निगरानी के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में उपायुक्त आयुषी सूदन ने संयुक्त निरीक्षण टीमों के गठन का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार नशा तस्करी और अवैध दवाओं की सप्लाई चेन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में तहसीलदार को टीम लीडर, थाना प्रभारी और ड्रग कंट्रोलर निरीक्षक को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच के साथ-साथ लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और डॉक्टरों के पर्चों की भी गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा कूरियर सेवाओं और एजेंसियों पर भी नजर रखी जाएगी ताकि नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन को रोका जा सके।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि सभी संस्थान ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 और एनडीपीएस एक्ट 1985 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे और टीमों को 10 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें