फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुआ नंबर-1 से हमीरपुर कोना तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने वीरवार को 57 आरसीसी (ग्रेफ) के ऑफिसर कमांडिंग से मुलाकात कर सुआ नंबर-1 से हमीरपुर कोना (परगवाल) तक जाने वाली सड़क के मरम्मत और चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सड़क की जर्जर हालत पर चिंता जताते हुए जल्द सुधार कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि यह सड़क सीमावर्ती क्षेत्र के लिए बेहद अहम है लेकिन लंबे समय से इसकी हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रेफ के अधीन आने वाली अन्य सड़कों के नियमित रखरखाव की आवश्यकता भी अधिकारियों के समक्ष रखी।

बैठक में ग्रेफ के अधिकारी ने बताया कि उक्त सड़क अब औपचारिक रूप से ग्रेफ को सौंप दी गई है। इससे इसके विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि श्रमिकों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसी माह मंजूरी मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह भी बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। परगवाल बाजार क्षेत्र में सड़क का अलाइनमेट इस प्रकार किया जाएगा कि चौड़ीकरण के दौरान दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान न पहुंचे।

विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए मजबूत सड़क संपर्क जरूरी है। संबंधित विभागों को इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें