फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर क्षेत्र के लहर सुंगल गांव में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक बेहोशी की हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल उप-जिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान कादर खान (25) पुत्र मंजूर हुसैन निवासी लहर सुंगल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक सोहन सिंह उर्फ सोनू (32) पुत्र बहादुर सिंह निवासी लहर सुंगल बताया गया है।

स्थानीय युवकों ने बताया कि सुबह के समय वे लहर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने दोनों को एक खुली जगह पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्होंने बिना देर किए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें