फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रोजेक्ट अमृत के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण आयोजित

Mon, 23 Feb 2026 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जियो पोता घाट पर सफाई करते विधायक मोहन लाल व निरंकारी मिशन के स्वयंसेवक
विज्ञापन
अखनूर में जियो पोता घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। संत निरंकारी मिशन ने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट अमृत - ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण के तहत रविवार को अखनूर के जियो पोता घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन निर्देशानुसार देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।

अखनूर में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों के साथ मिलकर घाट की सफाई में भाग लिया तथा लोगों से जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संत निरंकारी मिशन शाखा अखनूर के संयोजक चुन्नी लाल लोचन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मिशन का प्रयास है कि जल संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहे बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए। इस अवसर पर सेवादल संचालक परवीन कुमार, शाखा पंजग्रांई के मुखी बाबू राम, तिलक गुप्ता, अनिल मगोत्रा, अमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सेवादल के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायी शिक्षाओं के अनुरूप किया गया था। अभियान के माध्यम से नदियों, झीलों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें