फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरडी पंचायत में 63 केवीए सबस्टेशन का लोकार्पण, सुरेश शर्मा ने 10 लाख के विकास कार्य किए जनता को समर्पित

Mon, 23 Feb 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
नरडी पंचायत में ट्रांसफर का लोकार्पण करते डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने ब्लॉक मैरा मांदरेया की पंचायत नरडी में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में जवाहर नवोदय विद्यालय नरडी बाला के समीप मोहल्ले में 63 केवीए के नए सबस्टेशन की स्थापना, विद्यालय में मंच (स्टेज) का निर्माण तथा पंचायत कठार के गांव अरधान स्थित काई देवस्थान पर प्लेटफार्म का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन


यह सभी कार्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांगों में शामिल थे, जिनके पूरे होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों और जनता की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी है। उन्होंने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में लगातार नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। साथ ही देवस्थानों के सौंदर्यीकरण के लिए वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म, लाइटें तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए सुरेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस मौके पर डॉ. रामलाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता वर्मा, रवेल सिंह, किशोर कुमार, प्रवीण कुमार, सूबेदार सुखदेव राज, अशोक सिंह, सूबेदार शमशेर सिंह, सूबेदार लाल सिंह, शाम मल्होत्रा, मुकेश कुमार, विशन बाबा, बोध राज, प्रभु दयाल, कैप्टन ओम प्रकाश, संजय कुमार, अंकुश शर्मा, रमन कुमार सहित विभागीय अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें