फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैरा मांदरेया में तीन वेटिंग हॉल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। ब्लॉक मैरा मांदरेया में भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने वीरवार को लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन वेटिंग हॉल का लोकार्पण किया। यह वेटिंग हॉल बाबा कालवीर देवस्थान मैरा मांदरेया, कालका माता मंदिर मैरा तथा कई राजा देवस्थान मैरा में बनाए गए हैं। लंबे समय से इनकी मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि मैरा मांदरेया और चौकी चौरा क्षेत्र धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां कई प्राचीन देवस्थान स्थित हैं। इन स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए बुनियादी सुविधाओं का विकास आवश्यक था।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के विभिन्न देवस्थानों पर सुनियोजित ढंग से विकास कार्य करवाने का प्रयास किया गया है। लोगों की मांगों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वेटिंग हॉल, श्रद्धालुओं के लिए प्लेटफार्म, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन


सुरेश शर्मा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि इन प्राचीन धार्मिक स्थलों को सुविधाजनक, स्वच्छ और आकर्षक बनाना है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के अन्य प्राचीन मंदिरों और देवस्थानों पर विकास कार्य जारी रहेंगे और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से इन स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण में सहयोग देने की अपील भी की।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सुरेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन वेटिंग हॉल के निर्माण से त्योहारों और मेलों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में कैप्टन नसीब सिंह, गीता राम पुरोहित, डॉ. रामलाल, मास्टर चंचल सिंह, मंगी पुरोहित, अशोक शर्मा, बलवंत सिंह, विजय सिंह, शमशेर सिंह, पवन शास्त्री, विजय मिस्त्री, सिकंदर लाल, बिट्टू मिस्त्री, पवन सिंह, पूरन सिंह, तितरू राम, जमीत राज, संजय कुमार, ज्योति प्रकाश, मोहनलाल, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें