फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कामेश्वर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, महाशिवरात्रि पर की जाएगी चार प्रहर की विशेष पूजा

विज्ञापन
अखनूर के कामेश्वर मंदिर में ध्वजारोहण के दौरान मौजूद महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास एवं अन्य गण
विज्ञापन
कामेश्वर मंदिर अखनूर में ध्वजारोहण के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

अखनूर। महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक श्री कामेश्वर मंदिर अखनूर में शनिवार को ध्वजारोहण के साथ बहुदिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सत शर्मा, अखनूर विधायक मोहन लाल, बाहु विधायक विक्रम रंधावा, भाजपा जिला अध्यक्ष अखनूर कुलदीप शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कामेश्वर मंदिर की प्राचीनता और क्षेत्रीय आस्था में इसकी विशेष भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास जी महाराज ने महाशिवरात्रि के अवसर पर की जाने वाली विशेष पूजा-अर्चना, रात्रि जागरण, अभिषेक और हवन के महत्व का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें