फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चालक के नियंत्रण खोने से तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

विज्ञापन
अखनूर में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। रामनगर कॉलोनी में रविवार शाम एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर कॉलोनी के रहने वाले 70 वर्षीय बालक राम रविवार दोपहर बाद पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन को 22 वर्षीय सचिन निवासी राक्ख पंगयाड़ी चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार थी, जिस कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत उपजिला अस्पताल अखनूर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे आगे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें