अखनूर। सोहल स्थित स्थानीय रिजॉर्ट में रविवार को ब्राह्मण ग्रामीण संगठन की कमेटी की औपचारिक घोषणा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवगठित कमेटी में कैप्टन तिलक राज को चेयरमैन, रामपाल व कृष्ण लाल को वाइस चेयरमैन, रजनी शर्मा को अध्यक्ष, मदनलाल, विजय खजूरिया व अंजू शर्मा को उपाध्यक्ष, शामलाल शर्मा व रामेश्वर दास को महासचिव, राबिया खजूरिया को मीडिया सचिव, योगेश शर्मा, नीलम शर्मा व रामलाल को सचिव तथा सुभाष शर्मा, शिव कुमार, रतनलाल, अजय शर्मा और सुदर्शना शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में कथावाचक सुरेश शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का शुभारंभ “भगवान परशुराम जी महाराज की जय” के उद्घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, संगठन की एकता और मजबूती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने हालिया यूजीसी से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए शिक्षा व्यवस्था, छात्रों के भविष्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर अपनी चिंताएं व सुझाव सामने रखे।