फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री हिंदू संघ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई अहम नियुक्तियों पर लगी मुहर

Mon, 26 Jan 2026 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
श्री हिंदू संघ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नए पदाधिकारियों के साथ मौजूद सभी संत-महा
विज्ञापन
अखनूर। श्री हिंदू संघ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संत साहिल जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महंत राजेश गिरी महाराज, महंत केशव दास महाराज, महंत सुभाष चंद्र महाराज सहित भाजपा प्रवक्ता जोरावर सिंह उपस्थिति रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के निर्णय के तहत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए बलबीर सिंह को जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि नरेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रसिद्ध गायक हरविंदर सिंह (रियो सिंह) को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संत श्री साहिल महाराज ने कहा कि श्री हिंदू संघ संगठन सनातन संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्रवादी विचारधारा के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संत-महात्माओं एवं अतिथियों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें