फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में बारिश से नाले जाम, लोगों के घरों और दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
अखनूर की गीता कालोनी में दुकान में घुसा पानी। संवाद - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते गीता कॉलोनी में नाले जाम हो गए। इससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जल का बहाव इतना तेज था कि सड़कों के किनारे स्थित दुकानों और घरों में पानी, मिट्टी व पत्थर घुस गए। इससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आक्रोशित लोगों ने अखनूर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया और नपा अखनूर व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नालों की सफाई नहीं की गई है, जबकि हर साल लाखों रुपये इस मद में खर्च दिखाए जाते हैं।

प्रदर्शन कर रहे रमन गुप्ता की हार्डवेयर और बिल्डिंग सामग्री की दुकान में पानी घुसने से सीमेंट खराब हो गया, वहीं बहकर आए पत्थरों से गोदाम की दीवार तक टूट गई। राकेश कुमार की सब्जी और फलों की दुकान में रखा सारा सामान खराब हो गया। द्वारका नाथ के घर में भी पानी और कीचड़ भरने से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका अखनूर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने बस स्टैंड इलाके में भी बारिश के चलते इसी तरह का नुकसान हुआ था, लेकिन नपा अखनूर ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने दोनों विभागों को नुकसान का जिम्मेदार ठहराया और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालों की सफाई और मुआवजे की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में सुरम कुमार, रमेश कलसी, संजय वर्मा, बंटी समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें