फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बजरंग दल ने की बैठक, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। बजरंग दल ने सोमवार को कामेश्वर मंदिर अखनूर में बैठक की। इसमें बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दीनोरिया ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में आगामी 7 जुलाई से प्रारंभ होने वाली बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। यात्रियों की सुरक्षा, कार्यक्रम का सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के समापन पर सभी ने एकजुट होकर हिन्दू समाज की सेवा और यात्रा के सफल संचालन का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान राष्ट्रीय संयोजक नीरज दीनोरिया ने कहा कि हमें न केवल यात्रा के सुचारू आयोजन पर ध्यान देना है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आध्यात्मिक अनुभव को सर्वोपरि रखना है।

बैठक में महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास, मुकेश शर्मा (जिला मंत्री), निशु (प्रांत यात्रा प्रमुख), बलकार सिंह (प्रांत ब्लोपसना प्रमुख), राहुल शर्मा (प्रांत सह संयोजक), विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष संजय एवं उपाध्यक्ष बाबू राम समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान अभिषेक शर्मा को बजरंग दल के जिला अखनूर का नया संयोजक घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें