फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पटीयाड़ी में 2.24 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत गुडा ब्राह्मणा के पटीयाड़ी में वार्ड नंबर 5 और 9 के मध्य सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह सड़क 950 मीटर लंबी होगी और 2 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से कैपेक्स योजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही है। इस सड़क मार्ग से 100 के करीब घरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विधायक मोहन लाल ने बताया कि चिनाब नदी पर इसी क्षेत्र से गुरहा पत्तन के लिए एक नया पुल निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। यह पुल ज्यौड़ियां, सोहल, खौड़ सहित अनेक गांवों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग वार्ड 5, वार्ड 9 व गुज्जर बस्ती के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। चुनाव के समय किया गया वादा पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर विशाल संग्राल, अभिषेक वर्मा, संग्राम सिंह, कुलदीप शर्मा, सुरेश भगत, अर्जुन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें