फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लगातार गैरहाजिर रहने पर सरेंडर बेल की अर्जी खारिज

Mon, 22 Jun 2026 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मुसिंफ एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) मजालता की अदालत ने आवेदक की निरंतर अनुपस्थिति को मद्देनजर रखते हुए आत्मसमर्पण जमानत संबंधी याचिका को रद्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार तहसील चिनैनी के ग्राम सुद्धमहादेव के निवासी रतन लाल पुत्र ठाकर दास की ओर से आत्मसमर्पण जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान 18 जून को न तो आवेदक और न ही उसका कोई वकील अदालत में उपस्थित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आवेदक पिछली सात सुनवाइयों से भी अदालत में पेश नहीं हुआ है। बार-बार पुकारे जाने के बावजूद उसकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इससे साफ है कि आवेदक अब इस मामले को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं रखता। इसी आधार पर अदालत ने अर्जी को गैरहाजिरी के कारण खारिज कर दिया और मामले की फाइल को रिकॉर्ड में भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें