फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले की 51 हायर सेकेंडरी में भाषा लेक्चरर के 64 फीसदी पद खाली

Tue, 19 May 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी के सत-प्रतिशत, संस्कृत के 82 प्रतिशत, उर्दू के 74 प्रतिशत, हिंदी के 66 और अंग्रेजी के 53 प्रतिशत खाली
विज्ञापन


जिले के पहाड़ी हायर सेकेंडरी सबसे ज्यादा प्रभावित


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में भाषा विषयों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त लेक्चरर ही उपलब्ध नहीं है, जिससे विद्यार्थियों की लंबे समय से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में कुल 51 हायर सेकेंडरी स्कूलों में भाषा विषय पढ़ाने के लिए कुल 139 पद स्वीकृत है, लेकिन 90 पद रिक्त पड़े हुए है, जोकि कुल संख्या का 64 प्रतिशत है।


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाबी भाषा विषय सिर्फ चार हायर सेकेंडरी स्कूलों में ही पढाया जाता है, लेकिन सभी चार सेकेंडरी स्कूलों में पंजाबी का कोई भी व्याख्याता की तैनाती नहीं है। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज और गर्ल्स कठुआ, जबकि सेकेंडरी स्कूल बिलावर का परनाला और हीरानगर की सबसे पुराना स्कूल शामिल है। संस्कृत विषय में 11 में से 9 पद खाली हैं, जो करीब 82 प्रतिशत है। इसमें एक गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ को छोडकर शेष आठ पहाड़ी शिक्षा जोन बिलावर और बसोहली की है। इसी तरह उर्दू के 74 फीसदी पद खाली पड़े हुए है। वर्तमान में कुल 19 स्कूलों में उर्दू विषय पढ़ाया जाता है, जिसमें 14 स्कूलों में इस विषय के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हिंदी जैसे प्रमुख विषय में कुल 47 स्वीकृत पदों में से 31 पद खाली हैं, जो लगभग 66 प्रतिशत है। अंग्रेजी में 58 स्वीकृत पदों में से 31 पद रिक्त हैं, यानी करीब 53 प्रतिशत पदों पर लेक्चरर तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषा शिक्षकों की इस कमी का सबसे अधिक असर जिले के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूलों में देखने को मिल रहा है। कई स्कूलों में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विषय विशेषज्ञ नहीं मिल पा रहे, जिससे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर अन्य विषयों के स्नातकोत्तर शिक्षक अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शिक्षा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अगर सरकार भाषा विषयों के लेक्चरर की तैनाती करने में नाकाम साबित हो रही है। इससे अन्य विषयों की क्या स्थिति होगी इसका भी पता लगता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अलग-अलग विषयों के लिए कुल 648 पद स्वीकृत है, जिसमें से 322 खाली है और हर माह तीन से चार पद सेवानिवृति के चलते खाली हो जाते है।

-
जिले में भाषा विषयों की स्थिति

विषय स्वीकृत खाली
1. पंजाबी 4 4 (शत-प्रतिशत)
2. संस्कृत 11 9 (82 प्रतिशत)
3. उर्दू 19 14 (74 प्रतिशत)
4. हिंदी 47 31 (66 प्रतिशत)
5. अंग्रेजी 58 31 (53 प्रतिशत)


कुल 139 89
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें