फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: असंगठित श्रमिकों तक व्यापक कवरेज पर दिया जोर

Tue, 19 May 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने पीएम-एसवाईएम योजना की समीक्षा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जिले में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना की प्रगति की समीक्षा की। उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक योजना की पहुंच सुनिश्चित करना और अधिकतम पंजीकरण को बढ़ावा देना था।
बैठक में सहायक श्रम आयुक्त कठुआ, पीयूष खजूरिया ने वर्तमान पंजीकरण स्थिति और लाभार्थियों के लिए की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी वालों, घरेलू कामगारों और अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा की महत्ता पर बल देते हुए जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को जमीनी स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने और अधिकतम पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया। इसके बाद उपायुक्त ने जिले में चल रहे जन भागीदारी अभियान की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस मोहम्मद सय्यद ने विभागीय उपलब्धियों, चल रहे कार्यों और दूरदराज क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। अभियान का लक्ष्य सभी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने सभी विभागों को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड और पीएम-किसान पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जन धन खातों के खुलवाने में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक देरी को समाप्त करने और जनजातीय कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व तथा बैंकिंग विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में जीएम डीआईसी मुश्ताक चौधरी, एडीसी विश्वजीत सिंह, आरटीओ सुरिंदर शर्मा, सीपीओ रंजीत ठाकुर, एसीडी अखिल सदोत्रा, आईएएस प्रोबेशनर निधि, डीएसईओ सिद्धार्थ आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें