पुंछ जिले की मंडी तहसील में मंगलवार देर शाम को मूसलाधार बारिश एंव तूफाल से क्षतिग्रस्त गांव मनर
पुंछ। जिले में मंगलवार देर शाम को मूसलाधार बारिश एवं ओलावृष्टि ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलाई। इस दौरान जिले की मंडी तहसील के कई क्षेत्रों में मूसलाधार, ओलावृष्टि के साथ हवाओं और तूफान ने सड़कों एवं इमारतों को नुकसान पहुंचाया। इससे संपति को भारी क्षति पहुंची और विभिन्न गांवों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार सरकारी मिडिल स्कूल घोड़ानेक की इमारत, गांव मरनोट का झूला पुल, मंडी सावजियां एंव मंडी लोरन सड़क पर कुछ स्थानों पर नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से बिजली ढांचा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस बीच बारिश से नुकसान की सूचना मिलते ही तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन, राजस्व अधिकारियों और फील्ड स्टाफ की टीम के साथ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकल गए और स्थिति का जायजा लिया। राजस्व अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता के निर्देश दिए।