फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरनकोट में नशा तस्कर गांजे और चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुछ। सुरनकोट पुलिस ने वीरवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चरस और गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान इमरान खान निवासी गांव फजलाबाद तहसील सुरनकोट जिला पुंछ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सुरनकोट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को सुरनकोट पुलिस ने नाके के दौरान पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 234 ग्राम गांजा और 14 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें